Saturday, June 21, 2025

कितने आदमी थे ?


                                                 "kitne admi the?" Shot from movie ,"Sholay"
 
आठ अरब इंसान है इस दुनिया में,
मै अभी पहले को ही दोस्त नहीं बना पाया।
 
ओ खुदा मेरे और कितने इम्तिहान बाकी हैं,
पहला पर्चा ही मुझ से पास नहीं हो पाया!
 
कुछ शर्म आ रही है अपनी कारीगरी पे?
 कदर बदकिस्मत शख्स कैसे बनाया?
 
ऐसे क्यों देखते हो हैरान हो के मुझे?
खोया ही खोया है, जिंदगी से कुछ नहीं पाया।
 
सारी हसीन रंगीनियां नज़र आती हैं मुझे,
वो जो भाया तो फिर कुछ नहीं भाया!
 
ये खेला तुम्हारे लिए है ही नहीं मेरे भाई,
अंत तक पता न चलेगा; कौन अपना, कौन पराया!
 
गुमान होता यूं था  हर पल साथ चल रहा है वो,
ज़रा उधर हाथ बढ़ाया तो निकला मेरा साया
 
जिंदगी जब तलक मौका देगी इंतजार कर लूंगा।
घबराता हूं क्या हो गर उस दिन भी वो न आया! 


No comments:

Post a Comment

You are welcome to add a byte to our bark. You can agree, disagree, be critical, humorous or sarcastic. Add information or correct information. We do not have a copy editor so we'll not edit a single word of yours. We however have an in-house butcher who'll entirely cut away any abusive post. Come to think of it, most editors have the finesse of a butcher anyway!